फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जनगणना 2027 के पहले चरण की तैयारी शुरू, मोबाइल एप से दर्ज होंगे आंकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जनगणना 2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है। वीरवार को अतिरिक्त उपायुक्त विराट के मार्गदर्शन में अधिसूचित अधिकारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। बैठक में स्पष्ट किया गया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी, जिसमें प्रगणक मोबाइल एप के जरिए डेटा फीड करेंगे। एडीसी ने बताया कि हरियाणा सहित पूरे देश में जनगणना का प्रथम चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक चलेगा। खास बात यह है कि इस बार स्व-गणना का विकल्प भी दिया गया है, जिसका पोर्टल अप्रैल के मध्य में शुरू होगा। इससे आईटी सेक्टर और व्यस्त पेशेवर खुद अपना विवरण दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने जिला लोक संपर्क अधिकारी को निर्देश दिए कि जनता को जागरूक किया जाए, क्योंकि सटीक आंकड़ों के आधार पर ही भविष्य की पंचवर्षीय योजनाएं और लोकसभा-विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन तय होता है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी अभिषेक गर्ग ने बताया कि जिले को 12 चार्ज कार्यालयों, 4 ग्रामीण और 8 शहरी में बांटा गया है। पूरे जिले में कुल 1943 प्रगणक और 323 सुपरवाइजर तैनात किए जाएंगे, जो मुख्य रूप से शिक्षा विभाग से होंगे। इनका प्रशिक्षण 6 से 22 अप्रैल तक चलेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को कोई छूट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें