फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती ने डिलीवरी से पहले ऑपरेशन थिएटर में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नागरिक अस्पताल छावनी के ऑपरेशन थिएटर में डिलीवरी से पहले महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान टांगरी बांध स्थित परशुराम मंदिर के निकट निवासी 29 वर्षीय दुखनी देवी के रूप में हुई। प्रसव पीड़ा उठने पर दुखनी देवी को वीरवार शाम को प्रसूति विभाग में लाया गया था। देररात करीब तीन बजे अचानक दर्द होने पर महिला को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। अभी डिलीवरी की तैयारियां चल ही रही थी कि महिला ने दम तोड़ दिया। बच्चा महिला के पेट में ही था। महेश नगर थाना पुलिस ने शव शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। हालांकि परिजनों की तरफ से किसी पर भी किसी तरह से आरोप नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन

महिला के पति डेविल का कहना था कि वह मेहनत मजदूरी करता है। पहले छह बेटियां हैं और सभी नार्मल डिलीवरी से पैदा हुई थी। बेटे की चाह में ही सातवें बच्चे के बारे में सोचा था। उधर, अस्पताल स्टाफ का कहना था कि महिला की हालत बेहद नाजुक थी। पहले ही महिला को पीजीआई रेफर करने के लिए बोला गया था, लेकिन परिजनों ने खुद की मर्जी से महिला को अस्पताल में रखा। महेश नगर थाना प्रभारी सुरेश का कहना था कि परिजनों की तरफ से किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें