फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रात 11 बजे बिजली गुल, बिजली अफसरों के घनघनाते रहे फोन, डीसी कार्यालय से हुआ सम्पर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत के लिए जारी नंबरों पर नहीं उठा फोन, डीसी कैंप कार्यालय से दर्ज हुई शिकायत
विज्ञापन


एसई वीके गोयल को भी तीन-चार बार किया कॉल, नहीं मिला जवाब

माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। शहर के कई इलाकों में रात करीब 11 बजे बिजली गुल होने से अंधेरा छा गया। अंबाला कैंट में ब्लैकआउट जैसे हालात बन गए। बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद जब अमर उजाला ने रात को स्थिति की पड़ताल की तो शिकायतों के समाधान के लिए जारी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए। बिजली निगम के एसई वीके गोयल को तीन-चार बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाई।

अंबाला कैंट और अंबाला सिटी में प्रशासन की ओर से जारी किए गए संपर्क नंबरों पर भी फोन किया गया, लेकिन दोनों जगह से जवाब नहीं मिला। इसके बाद उपायुक्त कैंप कार्यालय के नंबर पर संपर्क किया गया। वहां कर्मचारी ने फोन उठाया और बिजली गुल होने की शिकायत दर्ज की। हालांकि, कर्मचारी को अंबाला कैंट में बिजली आपूर्ति बाधित होने की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन


शिकायत दर्ज होने के करीब दस मिनट बाद डीसी कार्यालय से वापस फोन आया। बताया गया कि शिकायत संबंधित एक्सईएन को बता दी गई है और वह समस्या का समाधान कराएंगे। साथ ही कहा गया कि रात में समाधान हो गया तो ठीक, अन्यथा सुबह तक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रात के समय बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, शिकायत के लिए जारी नंबरों पर संपर्क नहीं हो पाने से लोगों के सामने समस्या बताने और तत्काल मदद पाने की चुनौती भी सामने आई। कैंट क्षेत्र में देर रात तक ब्लैकआउट जैसे हालात बने रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें