फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हाईवे पर गड्ढों से वाहन चालकों को मुसीबत

विज्ञापन
सर्विस लेन पर गड्ढों में भरे पानी से गुजरते वाहन । संवाद
विज्ञापन
मुलाना। दोसड़का में नेशनल हाईवे-344 की सर्विस लेन पर बने गड्ढे और उनमें भरे बारिश के पानी ने वाहन चालकों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। जगह-जगह गड्ढों के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। ये हालात लंबे समय से हैं।
विज्ञापन

हर बार बारिश होने पर जलभराव सी स्थिति उत्पन्न हो जाती है लेकिन विभाग इस समस्या का समाधान करने में फिलहाल तक नाकाम साबित हुआ है। जिससे वाहन चालकों में रोष बढ़ता जा रहा है।




हादसे हो रहे घटित

हाल ही की बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर गया, जिससे वाहनों के फिसलने का खतरा बना हुआ है। दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा परेशान हैं, क्योंकि पानी में गड्ढे दिखाई नहीं देते और कई बार लोग गिरकर घायल हो जाते हैं। वाहन चालक राहुल, संजय चानना, मनप्रीत सिंह, रमन शर्मा का कहना है कि सड़क की मरम्मत न होने के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। रात के समय तो रोशनी की कमी के कारण स्थिति और खतरनाक हो जाती है। सर्विस लेन पर इतने बड़े गड्ढे है कि वाहन चालक यहां से बमुश्किल गुजर रहे है। लोगों ने एनएचआईए और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि सर्विस लेन के गड्ढों को तुरंत भरा जाए और सड़क की मरम्मत करवाई जाए, ताकि वाहन चालकों को राहत मिले और दुर्घटनाओं को रोका जा सके। अगर सर्विस लेन पर गड्डे भरे जाते है तो भी समस्या काफी हद तक सुलझ जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें