अंबाला कैंट के बस स्टैंड पर वांटेड रोमिल वोहरा का पोस्टर चस्पा करते हुए पुलिस मुलाजिम: संवाद
अंबाला। हाईप्रोफाइल हत्याकांड और तीन अन्य जगह फायरिंग कर पुलिस के लिए सिरदर्द बने यमुनानगर के कांसापुर की अशोक विहार कॉलोनी निवासी रोमिल वोहरा को पकड़ने के लिए पुलिस भी सतर्क है।
दो लाख के इनामी बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस ने जगह-जगह वांटेड के पोस्टर चस्पा किए। साथ ही लोगों को भी जागरूक किया। रोमिल वोहरा 13 जून को शाहाबाद में हुए शांतनु हत्याकांड मामले का मुख्य आरोपी है। इसके अलावा आरोपी ने 15 मई को यमुनानगर में व्यासपुर स्थित एक आइलेट्स सेंटर पर ताबड़तोड़ 15 फायर किए थे। इससे पहले 26 दिसंबर को खेड़ी गांव लक्खा सिंह में फायरिंग की थी और उससे पहले जगाधरी बस अड्डे के निकट भी आरोपी रोमिल ने फायरिंग की थी। बावजूद इसके पुलिस अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा सकी।