फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पोर्टल बंद, अटक रही रजिस्ट्री, इंतकाल और जमाबंदी

विज्ञापन
अंबाला छावनी ​स्थित तहसील में काम करवाने के लिए लाइन में खडे़ लोग। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। रजिस्ट्री सहित इंतकाल और जमाबंदी के लिए बनाया वेब हेलरिस पोर्टल जी का जंजाल बन गया है। पोर्टल तकनीकी खामी के कारण अक्सर बंद रहने लगा है। सोमवार और मंगलवार को पोर्टल बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इस संबंध में तुरंत संबंधित विभाग को भी जानकारी दी गई। इसके बावजूद व्यवस्थाओं को दुरुस्त होने में काफी समय लग गया। सरकार ने रजिस्ट्री सहित इंतकाल और जमाबंदी के लिए वेब हेलरिस पोर्टल शुरू किया है, जिससे कि काम सही और सुचारू ढंग से हो सके। पोर्टल की रफ्तार धीमी होने से काम लंबित हो रहा है और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पोर्टल पर लोड बढ़ने के कारण बार-बार तकनीकी खामी पेश आ रही है। इससे पहले भी कई बार पोर्टल बंद रह चुका है। लोगों ने इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए कई बार मौखिक तौर पर भी विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी है।
विज्ञापन

कई दिन रहती है दिक्कत
छावनी तहसील में एक महीने में कम से कम आठ से 10 दिन तक वेब हेलरिस पोर्टल के कारण काम प्रभावित रहता है। कभी पोर्टल की गति कम रहती है तो कभी सॉफ्टवेयर में दिक्कत रहती है। इस कारण ऑपरेटर को ओटीपी लेने, फोटो और दस्तावेज अपलोड करने में अधिक समय लगता है। कई बार फोटो अपलोड करने में ही 15 से 20 मिनट बीत जाते हैं। ऐसे में दूसरे काम भी अटक जाते हैं।
यहां समस्याओं का ढेर
करोड़ों रुपये की लागत से बनाए उपमंडल भवन में समस्याओं को अंबार है। एक साल बीत जाने के बाद भी समस्याओं का समुचित ढंग से समाधान नहीं हो पाया। आज भी उपमंडल कार्यालय आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां कार्यालय के शौचालयों की हालत खस्ता है तो वहीं तहसील और आधार सेंटर में कुर्सियां और फाल सीलिंग टूटी हुई हैं। इनके समाधान को लेकर आजतक संबंधित विभाग ने कोई भी कार्रवाई नहीं की।

वोटर कार्यालय के सामने टूटा दरवाजा
उपमंडल कार्यालय में भूतल परिसर में वोटर कार्ड कार्यालय के सामने लगा एल्यूमीनियम और शीशे के दरवाजे का एक हिस्सा पिछले काफी समय से निकला हुआ है। इस दरवाजे के हिस्से को साइड में दीवार के सहारे खड़ा किया है लेकिन इसे भी आज तक रिपेयर नहीं करवाया गया।

वर्जन
पोर्टल बंद होने के बाद भी हमने देर शाम तक काम करते हुए 34 रजिस्ट्री की और 75 इंतकाल निकाले। इसके अलावा कुर्सियों के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा और रिपेयर के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को पत्र लिखकर अवगत करवाया जाएगा।
सुनील कुमार, नायब तहसीलदार, अंबाला छावनी।

अंबाला छावनी स्थित तहसील में काम करवाने के लिए लाइन में खडे़ लोग। संवाद

अंबाला छावनी स्थित तहसील में काम करवाने के लिए लाइन में खडे़ लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें