फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खेत में बनाया राजनीतिक दल का मंदिर, लगाई नेताओं की प्रतिमाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंशु शर्मा
विज्ञापन

अंबाला। देवी-देवताओं और संतों की मूर्तियां और उनके मंदिर तो आपने तमाम देखे होंगे, लेकिन राजनीतिक दल और नेताओं के मंदिर स्वरूप को क्या कहेंगे। बात हो रही अंबाला के दानीपुर गांव निवासी जसविंद्र सिंह की, जिन्होंने अपने खेत में कांग्रेस पार्टी का मंदिर बनाया है और उसमें कांग्रेसी नेताओं की प्रतिमाएं स्थापित की हैं।
विज्ञापन

दानीपुर गांव अंबाला लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है और कुरुक्षेत्र की सीमा से सटा हुआ है। खेतों के बीच बने मंदिर के स्वरूप में कांग्रेस पार्टी के झंडे का रंग हो रखा है। जसविंद्र सिंह ने बताया कि राजनीतिक दल का यह मंदिर 2005 में उसने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर तैयार किया था। इससे पहले सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री बनने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन आखिरी समय में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था, वहीं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों के लिए जो नीतियां तैयार की, उसका उसे काफी लाभ मिला। जसविंद्र सिंह ने बताया कि उसका सपना है कि एक बार सोनिया गांधी, राहुल, प्रिंयका गांधी सहित भूपेंद्र सिंह हुड्डा मंदिर में आए। यह मंदिर करीब 35 फीट ऊंचा है। मंदिर में सबसे ऊपर पार्टी का झंडा लगा हुआ है और उसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की छह-छह फीट की प्रतिमा लगाई गई है। भले ही इसमें पूजा नहीं होती है लेकिन खेतों के बीच बना यह मंदिर स्वरूप लोकसभा चुनावों के बीच अंबाला के अलावा पूरे हरियाणा के में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें