फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे पर सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया को दिखाए किसानों ने काले झंडे

विज्ञापन
political - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया को उनके जन्मदिन के मौके पर किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने मंत्री को काले झंडे दिखाकर विरोध किया। बता दें कि शनिवार को निगम चुनावों को लेकर रतन कटारिया की नई अनाज मंडी में जनसभा प्रस्तावित थी। सभा को संबोधित करने और पार्टी के मेयर पद के प्रत्याशी के प्रचार प्रसार के लिए वह पहुंचे थे। जैसे ही किसानों को केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम की भनक लगी तो किसान काले झंडे दिखाने के लिए नई अनाज मंडी पहुंच गए। जिस समय मंत्री जनसभा को संबोधित कर रहे थे उसी समय किसान काले झंडे लेकर जनसभा में दाखिल होने का प्रयास करने लगे। परंतु पहले से मौजूद भारी पुलिस बल ने किसानों को जनसभा तक पहुंचने नहीं दिया। इसके बाद किसान एकाएक छतों पर चढ़ गए और काले झंडे दिखाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

किसानों को छतों पर चढ़ता देख पुलिस भी किसानों के पीछे पीछे हो गई। किसानों को छतों से उतारने का प्रयास करने लगी परंतु किसानों के विरोध के आगे पुलिस की भी एक न चली। जैसे ही मंत्री वहां से निकलने लगे तो फिर किसानों ने मंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाते हुए जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। बता दें कि एक महीने में सांसद रतन लाल कटारिया के चौथे कार्यक्रम में इस तरह काले झंडे दिखाए गए हैं। इससे पहले सांसद ने केक काटकर अपना जन्मदिन भी मनाया था। वहीं दूसरी ओर इस घटना से एक दिन पहले गांव मानकपुर में किसानों ने विधायक के विरोध में नारेबाजी करते हुए काले झंडे दिखाए थे।
किसान बोले मंडी हमारी, करेंगे विरोध
किसान बोले मंडी हमारी है। अगर कोई भी भाजपा और जजपा का नुमांइदा मंडी में प्रचार प्रसार करेगा तो हम तो उसका विरोध करेंगे ही। अगर सरकार चाहती है कि किसान उनका विरोध न करें तो सरकार को जल्द से जल्द किसानों की मांगों को मानते हुए इन काले कानूनों को रद्द करना चाहिए। इसके साथ ही किसानों ने भाजपा व जजपा प्रत्याशियों के गांव में प्रवेश करने पर भी रोक लगा दी है। जिसको लेकर किसान पहले भी कई बार भाजपा-जजपा प्रत्याशियों व नुमाइंदों का विरोध कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें