फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चौथे दिन भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
अंबाला छावनी के इंदिरा चौक जनता स्वीट्स के बाहर खड़ी पुलिस की फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबाला। खौफ फैलाने के लिए इंदिरा चौक स्थित जनता स्वीट्स पर गोलियां चलाने वाले दोनों बाइक बदमाशों का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस की कार्रवाई अभी तक महज जांच तक ही सिमट कर रह गई है।
विज्ञापन

उधर, जनता स्वीट्स के मालिक ने भी अंबाला कैंट डीएसपी से मुलाकात की। जाना कि आखिर पुलिस आरोपियों के कितने करीब पहुंच गई है। डीएसपी रजत गुलिया ने आश्वासन दिया कि पुलिस की टीमें हर पहलू को लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है।
हर नेटवर्क से आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा। वहीं जनता स्वीट्स व दुकानदार के घर पर भी पुलिस का पहरा है। दरअसल, 1 दिसंबर की रात को स्पलेंडर बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाशों में से एक बदमाश ने दोनों हाथों में पिस्टल लेकर अंधाधुंध फायर किए थे। जो दुकान के बाहर शीशे व बोर्ड पर लगे थे।
विज्ञापन

लिंक रोड या हाईवे का सहारा, इसी पर टिकी निगाहें ः गोलियां चलाने के बाद बदमाश सीसीटीवी में गीता गोपाल चौक की तरफ तो जाते हुए दिखाई दे रहे हैं लेकिन आगे वह हाईवे से गए या फिर लिंक रोड का सहारा लिया है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। दरअसल, गीता गोपाल से पहले एक रास्ता सैन्य क्षेत्र में जाता है तो दूसरा निकलसन रोड की तरफ आता है। इस पर भी पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
दुकानदार से नहीं हुई अभी तक रंगदारी की डिमांड ः पुलिस की ओर से अभी तक इसे बदमाशों की ओर से रंगदारी मांगने की साजिश से भी जोड़कर देखा जा रहा था कि पहले वह गोलियां चलाएंगे और फिर रंगदारी मांगेंगे लेकिन अभी तक दुकानदार पर इस तरह का कोई कॉल या मैसेज नहीं आया है। इस एंगल से भी पुलिस गहनता से जांच कर रही है। साथ ही दुकानदार के अलावा पूरे परिवार पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें