फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खुले पड़े मैनहाल, हादसों का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के सराफा बाजार के पास बीच सड़क में खुला पड़ा मैनहाल हादसे को न्योता दे रहा है। यह मैनहाल कई दिनों से खुला पड़ा है। इसे अभी तक बंद नहीं किया गया है। मैनहाल में लकड़ी का टुकड़ा फंसाकर रखा गया है। इसके साथ ही गली में मैनहाल टूटा पड़ा है। यह गली पहले से ही तंग है और मैनहाल टूटने से दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

दरअसल, शहर में कई जगह ऐसी हैं, जहां मैनहाल की स्थिति ठीक नहीं है। इनको ठीक करने का जिम्मा जनस्वास्थ्य विभाग का है। अभी तक इन मैनहाल को ठीक नहीं किया गया है। जनस्वास्थ्य विभाग से एसडीओ हरमिलाप सिंह ने बताया कि इन जगहों पर मैनहाल को चेक करवाकर ठीक करवाया जाएगा ताकि लोगों को परेशानी न हो।
कई जगह स्थिति ऐसी जहां मैनहाल उबड़-खाबड़
शहर में कई सड़कों के बीच स्थिति ऐसी है, जहां मैनहाल या तो सड़क से ऊपर हैं या सड़क से नीचे। इस वजह से वाहन चालकों को दिक्कत आती है। इन मैनहाल की वजह से हादसों का भी डर बना रहता है। घासमंडी के एरिया में भी मैनहाल की समस्या रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें