फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एक शाम हरियाणा पुलिस के नाम... में झूमे पुलिसकर्मी, प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Mon, 13 Jul 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला सिटी में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों का हौंसला बढ़ाते एसपी। प्रवक्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सुरक्षा में चौबीसों घंटे जुटे रहने वाले हरियाणा पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए शनिवार की शाम कुछ अलग रही। अंबाला जिला पुलिस की ओर से पुलिस ऑडिटोरियम में ‘एक शाम हरियाणा पुलिस के नाम’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा के संदेशों के साथ हुआ। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यस्त और तनावपूर्ण ड्यूटी के बीच ऐसे आयोजन पुलिसकर्मियों को मानसिक राहत देने के साथ नई ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद और समन्वय को भी मजबूत करते हैं। सांस्कृतिक संध्या में गीत-संगीत
और नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। सत्यम लांबा द्वारा प्रस्तुत हरियाणा पुलिस एंथम ने पुलिसकर्मियों में जोश भर दिया।
वहीं एसआई सुशील चौहान के सैक्सोफोन वादन और स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किशोर कुमार एवं मोहम्मद रफी के सदाबहार गीतों पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। एसए जैन मॉडल स्कूल और बाल भारती स्कूल के विद्यार्थियों ने हरियाणवी और पंजाबी भांगड़ा प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग जमा दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने में फिल्म निर्देशक अंजय कुमार, एसआई अजय कुमार और एसपीसी सदस्य राकेश मक्कड़ की विशेष भूमिका रही। अंत में पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने सभी कलाकारों को सम्मानित कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें