फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लोन दिलाने के नाम पर 77 हजार हड़पने का मुख्य आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
- साइबर पुलिस ने आरोपी को अमृतसर से किया गिरफ्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर सेक्टर-9 निवासी गुंजन से 77 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मुख्य आरोपी को साइबर पुलिस ने अमृतसर से काबू कर लिया। अमृतसर की नमक मंडी कृष्णा गली निवासी राहिल को काबू करने के बाद शनिवार कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से मामले में संलिप्त अन्य सह आरोपियों के ठिकानों का पता लगाएगी व नकदी की बरामदगी व आरोपी के अन्य बैंक खातों व पिछले साइबर अपराधों के रिकॉर्ड भी खंगालेगी।
विज्ञापन

साइबर पुलिस से जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि गुंजन ने 2 जुलाई को तहरीर दी थी कि 4 से 6 मई के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन माध्यम से संपर्क कर उसे 5 लाख का बैंक लोन दिलवाने का झांसा दिया। इसके बाद फाइल चार्ज व अलग-अलग शुल्कों के नाम पर झांसा देकर 77 हजार 510 रुपये की ठगी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें