फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामले में पुलिस ने संरक्षण में लिए पांच नाबालिग

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। वाहनों का बीमा करने वाले एजेंट गौरव डांग के कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच नाबालिगों को संरक्षण में लिया है। इन्हें अंबाला बाल सुधार गृह में भेज दिया गया। जांच अधिकारी राकेश कुमार सहायक उपनिरीक्षक ने बताया कि मंगलवार को एक आरोपी वीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

बता दें कि गौरव डांग पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 6 मार्च की शाम सात बजे अंबाला रोड पर स्थित अपने कार्यालय में बैठा था। वहां मुंह ढककर लगभग आधा दर्जन युवक हाथों में डंडे लेकर घुस गए। युवकों ने कार्यालय में तोड़फोड़ करते हुए उसके साथ मारपीट की। वे कार्यालय में रखा बैग और एक सोने की चेन छीनकर भाग गए। बैग में लगभग 1 लाख 10 हजार रुपये थे। जांच अधिकारी ने बताया कि बैग और चेन कार्यालय में बिखरे पड़े सामान के बीच में से ही मिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें