फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नौ सूदखोरों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, एसपी बोले पीड़ित ऐसे व्यक्तियों की पुलिस को दें जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सूदखोरी से मोटा ब्याज खाने व लोगों को कर्ज देकर उनका आर्थिक शोषण करने वाले नौ लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। थाना महेशनगर क्षेत्र में सूदखोरी के पांच मामले, थाना बलदेव नगर क्षेत्र में दो, थाना साहा क्षेत्र में एक और थाना अंबाला छावनी क्षेत्र में एक मामला दर्ज करके आरोपियों पर उचित कार्रवाई की गई है। पुलिस महानिदेशक हरियाणा ओपी सिंह के निर्देशानुसार, पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल पंकज नैन के नेतृत्व एवं पुलिस अधीक्षक अंबाला अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई है।


ब्याज पर रुपये देकर फंसाते हैं सूदखोर
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूदखोर जरूरतमंद लोगो को ऊंची दर के ब्याज पर रुपया देकर अपने जाल में फंसाते है और ब्याज के बदले जमीन, गहने आदि हड़पकर उनका शोषण करते हैं। ऐसे सूदखोरों की गतिविधियों पर पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है और उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सूदखोरों से पीड़ित व्यक्तियों से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके साथ कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसकी शिकायत नजदीकी पुलिस थाना, पुलिस कंट्रोल रूम व मोबाइल नंबर 9729990112 पर दी जा सकती है। इसके अलावा शिकायत के लिए उनके कार्यालय में भी मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सख्त कार्रवाई के निर्देश
एसपी ने सभी प्रबंधक थाना को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सूदखोरी का कार्य करने वाले लोगों की पहचान करके उन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने का कार्य किया जाए। उन्होंने सूदखोरों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि उनके विरुद्ध इस प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से भी अपील करते हुए कहा है कि जो लोग इस प्रकार का कार्य करते हैंं उनके बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें