फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पुलिस ने सोशल मीडिया पर शुरू की निगरानी

विज्ञापन
अंबाला छावनी के सेक्टर 34 के निवासी पहलगाम में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए। प्रवक - फोटो : अंबाला शामली राजमार्ग चंडीगढ़ राजमार्ग पर जुड़ता हुआ। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पहलगाम हमले पर एक तरफ पाकिस्तान के प्रति रोष है तो वहीं दूसरी तरफ विशेष समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में जिला में कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया है। शनिवार को सुबह के समय एसपी अजीत सिंह ने सभी पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया पर नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान भड़काऊ पोस्ट साझा करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भी कहा। दूसरी तरफ प्रशासन की तरफ से डीसी अजय सिंह तोमर ने डीडीपीओ को निर्देश दिए हैं कि वह बीडीपीओ को निर्देश दें कि जल्द से जल्द वह अपने सभी सरपंचों की बैठक बुलाएं। जिसमें उन्हें निर्देशित करें कि उनकी पंचायत में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो।
इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति ऐसी किसी घटना में शामिल न हो जिससे चुनौतीपूर्ण स्थिति बने। दूसरी ओर शनिवार को बराड़ा और मुलाना में भी लोगों के बीच आक्रोश दिखाई दिया। लोगों ने शाम को प्रदर्शन कर पाकिस्तान के झंडे को जलाया।
विज्ञापन




फोटो- 55

पुलिस की अपील- भड़काऊ पोस्ट से बनाएं दूरी



पहलगाम में आतंकवादी घटना को लेकर सोशल मीडिया पर धार्मिक रूप से अलग रंग देने की कोशिशें हो रही हैं। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने शनिवार को शहर के पुलिस आफिसर इन्स्टीट्यूट में पुलिस विभाग के सभी अहम अधिकारियों की बैठक बुलाई। इसमें एक तरफ तो आमजन से कानून व्यवस्था व सामाजिक सौहार्द कायम करने की अपील की। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए। इस दौरान एसपी अजीत सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट को अपने मोबाइल से शेयर न करें। इससे आमजन में डर का माहौल पैदा हो।



फोटो- 56

धीन में पाकिस्तान का पुतला फूंका



मुलाना।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हाल ही में हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में गांव धीन में आक्रोशित लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान का पुतला बनाकर उसे आग के हवाले किया और देश विरोधी गतिविधियों की कड़ी निंदा की। युवाओं न हाथों में तिरंगा और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए गए। मुलाना स्थित धीन गांव के वासियों ने कहा कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और निर्दोषों का खून बहा रहा है। जिसे भारत कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ और सख्त कदम उठाने की मांग की।

फोटो- 54

पहलगाम घटना के लिए आक्रोश, पाकिस्तान का झंडा फूंका



बराड़ा। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के लिए शनिवार को अधोया स्थित शहीद उधम सिंह चौक पर लोगों ने रोष जताते हुए पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद पाकिस्तान का झंडा जलाया। भाजपा नेता आशीष गर्ग ने कहा कि पाकिस्तान भारत में आतंकियों से कायराना हरकतें कराने से बाज नहीं आ रहा है। भारतीयों पर किया यह हमला निंदनीय है। विदुषी राय ने कहा कि पाकिस्तान की इस घटिया करतूत से जिन भारतीयों की जान गई है, वह उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हैं। प्रधानमंत्री मोदी से मांग करती हैं कि वह पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दें। इस अवसर पर राजीव सिंगला, अनिल ऐलावादी और कृष्ण राणा मौजूद रहे।



फोटो-43

पहलगाम के शहीदाें को दी श्रद्धांजलि



पहलगाम में आतंकवादियों की ओर से नरसंहार की घटना पर सेक्टर 34 वेलफेयर सोसायटी की ओर से कैंडल मार्च निकाला। इसमें प्रत्येक सेक्टर वासी ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। दोनों हाथों में मोमबत्तियां लेकर सबसे पहले दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। आतंकवाद के खिलाफ सरकार को अपना पूरा सहयोग करने का प्रस्ताव रखा। यह भी स्पष्ट किया कि धार्मिक आधार पर किसी भी धर्म से भेदभाव व नफरत को पनपने नहीं दिया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन सोसायटी के प्रधान प्रदीप शर्मा, सचिव विजय कश्यप ओर से सम्मानित सदस्य प्रो. निरवैर सिंह ने किया। इसमें प्रत्येक सेक्टरवासी ने परिवार सहित हिस्सा लिया।

अंबाला छावनी के सेक्टर 34 के निवासी पहलगाम में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए। प्रवक- फोटो : अंबाला शामली राजमार्ग चंडीगढ़ राजमार्ग पर जुड़ता हुआ। संवाद

अंबाला छावनी के सेक्टर 34 के निवासी पहलगाम में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए। प्रवक- फोटो : अंबाला शामली राजमार्ग चंडीगढ़ राजमार्ग पर जुड़ता हुआ। संवाद

अंबाला छावनी के सेक्टर 34 के निवासी पहलगाम में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए। प्रवक- फोटो : अंबाला शामली राजमार्ग चंडीगढ़ राजमार्ग पर जुड़ता हुआ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें