अंबाला। सेंट्रल जेल से फरार हुए कैदी अजय ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए है। 45 दिन के भीतर दूसरी बार हवालाती जेल से फरार हो गया है। बावजूद अभी तक दोनों आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। जबकि अजय को भागे दो दिन का समय हो चुका है। पुलिस की तरफ से जेल के आसपास के चौक चौराहों व मुख्य रोड के सीसीटीवी भी खंगाले गए है लेकिन कोई मदद नहीं मिल पाई है। हालांकि पंचकूला पुलिस की मदद से भी आरोपियों तक पहुंचने के लिए दबिश दी जा रही है। साथ ही आरोपी से जुड़े परिजनों के नंबर पर भी साइबर सैल से नजर रखी जा रही है।
दीवार पर बने गुमद के मुलाजिम की उपस्थिति पर भी संशय
जेल भीतर व बाहर पुलिस मुलाजिमों की फौज होने के अलावा कारखाने के पास दीवार पर बने गुमद से भी हवालातियों व कैदियों पर नजर रखी जाती है। उस पर तैनात मुलाजिमों की कार्यशैली भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर वो तैनात था तो कहां था और अगर नहीं तो क्यूं तैनात नहीं था। जेल प्रशासन की तरफ से आरोपी बिजली की तार को पकड़कर भले ही 20 फीट ऊंची दीवार तक पहुंच गया हो लेकिन दूसरी तरफ कैसे उतरा। अगर कूदकर भागा होगा तो चोटिल होना लाजमी है। बावजूद अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा। बलदेव नगर थाना प्रभारी धर्मबीर का कहना है कि आरोपी को काबू करने के लिए टीमें जगह-जगह दबिश दे रही है। जगह-जगह के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।