फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नशा मुक्ति अभियान को लेकर पुलिस की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता स्थगित

Tue, 30 Sep 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। युवाओं को नशा छोड़कर खेलों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को सिटी के पुलिस लाइन डीएवी स्कूल में होने वाली पुलिस की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता स्थगित हो गई। इस प्रतियोगिता में जिलाभर से 200 वेटलिफ्टर ने अपना पंजीकरण करवाया था। युवाओं में इस पहली वेटलिफ्टिंग को लेकर भी खासा उत्साह था। विभाग की तरफ से जगह-जगह जिम व कॉलेजों में पोस्टर भी चस्पा किए गए थे। हालांकि पंजीकरण करवाने वाले वेटलिफ्टर को तो पुलिस ने नंबरों के जरिये संपर्क कर दिया था लेकिन इस प्रतियोगिता को देखने के लिए दर्जनों की संख्या में युवा वेन्यू के बाहर पहुंच गए थे। अब इस प्रतियोगिता को अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में करवाने का निर्णय लिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में अंबाला मंडल के आईजी पंकज नैन मुख्यातिथि थे। साथ ही अंबाला पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने भी शामिल होना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें