संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सैन्य क्षेत्र स्थित रानी तालाब मंदिर के बाहर खड़ी मिली कार मामले में पुलिस दूसरे दिन भी मालिक से संपर्क नहीं कर पाई है। कार का नंबर किसी कंपनी के नाम पर आ रहा है और पुलिस संपर्क करने के लिए दिए गए नंबर मिला रही है तो वो भी बंद आ रहा है।
हालांकि लग्जरी गाड़ी में कैंटीन का सामान होने के कारण व जिस बंद नंबर से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, उसकी व्हाट्सएप प्रोफाइल पर भी झंडे की फोटो लगी हुई है। ऐसे में लग रहा है कि वो किसी सेना के जवान या अधिकारी की हो सकती है। कोई आपातकालीन स्थिति में वह गाड़ी को मंदिर के बाहर खड़ा करके चला गया होगा।
पुलिस मामले की गहनता से जांच करेगी ताकि पता चल सके कि आखिर क्यूं यह गाड़ी यहां पर खड़ी की गई है। अभी गाड़ी को सेना पुलिस के संज्ञान में डालकर मंदिर से बाहर ही खड़ा किया गया है। बता दें कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध कार सैन्य क्षेत्र में रानी तालाब मंदिर के पास खड़ी है। इसको गंभीरता से लेते हुए सेना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी थी।