संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित बाबाहेड़ी- उगाड़ा रोड पर बुधवार को मिले एक युवक के शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो पाई।
शव को पुलिस ने छावनी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया है। फिलहाल पुलिस गर्मी से मौत का कारण भी बन रही ह। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदा लोगों का भी पता लगा रही है कि ताकि कोई सुराग मिल सके। स्थानीय लोगों के मुताबिक पहले तो युवक बस अड्डे के आसपास ही घूम रहा था। अड्डे से पानी भी पिया था लेकिन बाद में पास ही मुंह के बल गिरा मिला था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी तो शरीर पर किसी भी तरह का कोई चोट का निशान नहीं मिला था।