फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लूट के इरादे से पुलिस कांस्टेबल पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
सिटी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन कांस्टेबल मुकेश की फोन पर गुरुग्राम पुलिस से बात कराता पुल
विज्ञापन
- मोबाइल और पर्स में रखे 1500 रुपये लेकर भागे, दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने की वारदात
विज्ञापन

- चोरी के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए गुरुग्राम से समन देने आए थे मुकेश कुमार
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। गुरुग्राम से समन देने के लिए सेंट्रल जेल जा रहे एक पुलिस कांस्टेबल मुकेश कुमार पर चार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने लूटपाट की मंशा से पुलिसकर्मी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और मोबाइल फोन व पर्स छीनकर मौके से भाग गए।
गंभीर रूप से घायल पुलिस कर्मचारी को तुरंत अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। सिपाही को हमले में सिर में तीन स्थानों पर, दोनों हाथों, जांघ और घुटनों पर चोट आई है।
विज्ञापन

डीएसपी के अनुसार, कांस्टेबल मुकेश कुमार वर्तमान में गुरुग्राम पुलिस में तैनात हैं। वह अंबाला सेंट्रल जेल में चोरी के आरोप में बंद इमरान के मामले में प्रोडक्शन वारंट रिसीव कराने के लिए आए थे। शुरुआती जांच के मुताबिक, जब कांस्टेबल दोपहर करीब ढाई बजे अंबाला सिटी के बलदेव नगर इलाके में ऑटो से उतरे और पैदल ही अपने गंतव्य की ओर कुछ दूरी पर आगे बढ़े, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए चार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।
इससे पहले कि सिपाही मुकेश कुछ समझ पाते या अपना बचाव कर पाते, बदमाशों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। चाकू लगने से वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े। इसके बाद हमलावर सिपाही का मोबाइल फोन, पर्स और अन्य सामान छीनकर अपनी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर भाग गए।
लोगों ने डायल 112 को दी सूचना
सिपाही ने बताया कि उनके पर्स में 1500 रुपये रखे थे और वह उन्हें देने को तैयार थे, फिर भी हमलावरों ने उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 को बुलाया। पुलिस टीम के आने के बाद घायल कांस्टेबल को अंबाला शहर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, मुकेश को शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिसकर्मी पर हुए हमले की सूचना के बाद डीएसपी जगबीर व थाना प्रभारी सुनीता ढाका अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। आला अधिकारियों के निर्देश पर बलदेव नगर और आसपास के पुलिस थानों की टीमें हरकत में आ गईं। पुलिस ने वारदात स्थल के आसपास का इलाका सील कर दिया है और जांच शुरू कर दी है।



वारदात स्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाशों के भागने के रूट का पता लगाया जा रहा है।
- जगबीर, डीएसपी, सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें