फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू की नोक पर लूट को अंजाम दे रहे युवकों को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे तीन युवकों में से पुलिस ने दो को घटना के दौरान ही दबोच लिया। इनमें से एक युवक पुलिस को देखकर फरार हो गया। पकड़े गए दो युवकों में से एक के पास से चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है। पुलिस न्यायालय से रिमांड लेकर पूछताछ कर पुरानी वारदातों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे चौकी नंबर तीन के इंचार्ज रविंद्र सैनी टीम के साथ गश्त पर थे। जैसे ही उनकी गाड़ी कपड़ा मार्केट के पास पहुंची तो तीन युवक एक व्यक्ति के साथ चाकू की नोक पर लूटपाट करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस की गाड़ी देख एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि अन्य दो युवकों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। इंचार्ज रविंद्र सैनी ने बताया कि चोरी की वारदातों की रोकथाम के लिए रात भर गश्त की जाती है। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें