अंबाला। शास्त्री कॉलोनी कट के पास ग्राहक को नशीले पदार्थ की सप्लाई देने आ रहे युवक को पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को सूचना मिली कि साहिल निवासी पल्लेदार मोहल्ला नशीले पदार्थ बेचने का काम करता है। वह ओवर ब्रिज शास्त्री कॉलोनी कट जीटी रोड से होता हुआ कुलदीप नगर ग्राहक को नशीले पदार्थ की सप्लाई देने आएगा।
पुलिस ने शास्त्री कॉलोनी कट पर नाकाबंदी कर दी। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने वाहनों और व्यक्तिओं की चेकिंग शुरू की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को काबू किया। पुलिस ने व्यक्ति के पास से चेकिंग के दौरान 30 डिब्बों से 180 स्पास्मो प्रोक्सिवन पल्स कैप्सूल के बडे़ पत्ते बरामद किए। प्रत्येक पत्ते मे 24 कैप्सूल हैं जो कुल 4320 कैप्सूल बरामद हुए। इसके अलावा एल्फाजोलम टेबलेट पांच एमजी बीकॉलम के 10 डिब्बों में कुल 60 बड़े पत्ते बरामद हुए। प्रत्येक पत्ते में 75 टैबलेट पाए गए जो कुल 4500 टैबलेट हैं। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।