फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: होली और रमजान एक साथ होने पर पुलिस अलर्ट, मीटिंग बुलाकर दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। होली और रमजान दोनों त्योहार एक साथ होने पर अंबाला पुलिस अलर्ट है। दोनों त्योहार को शांति व सौहार्द से बनाने के लिए वीरवार को पुलिस ने हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों की मीटिंग बुलाई। अंबाला सिटी थाना में हुई इस मीटिंग में दोनों पक्षों के मौजिज लोग शामिल हुए। पुलिस ने इस त्योहार पर भाई चारा बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने साफ कहा है कि किसी भी तरह से माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। बताया कि अगर कहीं कोई शरारती तत्व किसी भी तरह से माहौल बिगड़ता है तो इसकी सूचना तुरंत डायल 112 या पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने में दे। दोनों समाज के लोगों ने थाने में एक-दूसरे के गले मिलकर त्योहारों की बधाई दी। अंबाला सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील वत्स ने बताया कि होली व रमजान के दोनों त्योहार एक ही दिन है। इस दिन किसी भी तरह से कोई शरारती तत्व माहौल न बिगाड़ सके इसलिए हिंदू व मुस्लिम समुदाय के लोगों की मीटिंग बुलाई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें