फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना कार्यक्रम आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से 17 जून को करीब नौ बजे राज्य स्तरीय प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना कार्यक्रम होगा। पुलिस डीएवी स्कूल का सभागार में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह होंगे।
विज्ञापन

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अंबाला के अधीक्षक अभियंता वीके गोयल ने कहा कि 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना शुरू की, जिसके तहत मध्यम वर्ग और गरीब लोगों के घरों की छतों पर रूफटॉप सौर पैनल स्थापित किए जाएंगे। इससे यह वर्ग पर्याप्त बिजली पैदा करके बिजली के उत्पादक और उपयोगकर्ता दोनों बनेंगे।
इससे उपभोक्ता के बिजली का बिल कम होगा। केंद्र सरकार की ओर से दो किलोवाट के पैनल के लिए 60 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। एक लाख गरीब परिवार जिनकी औसत मासिक बिजली खपत 200 यूनिट तक है और जिनकी परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये तक है, के लिए 50 हजार रुपये तक की अतिरिक्त सहायता योजना शुरू की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना कार्यक्रम की तैयारियां कर ली गई है और अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई है। इस कार्यक्रम में योजना के लाभार्थी भी शिरकत करेंगे। सभी अधिकारी आपसी तालमेल के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाना सुनिश्चित करेंगे। इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां डीसी डॉ. शालीन की देखरेख में पूरी की हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें