फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंतिम समय में स्टेशनों पर नहीं बदले जाएंगे प्लेटफॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
- होली पर भीड़ से निपटने के लिए मंडल रेल प्रबंधकों को व्यवस्थाएं बनाने के आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। होली के त्योहार पर रेलवे ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए अंबाला सहित सभी प्रमुख मंडलों को विशेष कार्ययोजना लागू करने के निर्देश दिए हैं। इस बार न केवल स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, बल्कि भीड़ को काबू करने के लिए स्टेशनों पर प्लेटफार्म न बदलने की योजना लागू रहेगी।
उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रवीण पांडेय ने डीआरएम अंबाला को पत्र लिखकर कहा है कि त्योहार के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के साथ समझौता नहीं होगा। अंतिम समय में ट्रेनों के प्लेटफॉर्म न बदले जाएं, ताकि अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति न बने।
विज्ञापन


रेलकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती होगी

स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ और रेलकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। फुट ओवर ब्रिज पर भीड़ जमा न हो, इसके लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी, साथ ही ट्रेनों की छतों पर यात्रा करने वालों और ज्वलनशील पदार्थ ले जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। यात्रियों की लंबी वेटिंग को देखते हुए नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खुलेंगे और यात्रियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क सक्रिय रहेंगे। पीने के पानी, साफ-सफाई और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाओं को चाक-चौबंद रखने को कहा गया है।

मंडल की टीम होगी तैनात
रेलवे के निर्देश पर अंबाला मंडल ने तैयारी शुरू कर दी है। कैंट स्टेशन सहित मंडल के अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों की निगरानी विभागीय अधिकारी करेंगे और रोजाना रिपोर्ट मंडल रेल प्रबंध को सौंपेंगे, अगर इस दौरान कोई भी घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित विभागीय अधिकारी की होगी। विभागीय अधिकारियों को समय-समय पर रेलवे स्टेशन के औचक निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं ताकि कर्मचारियों की कार्यशैली पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन


रेलवे की तरफ से जो निर्देश मिले हैं। उसके तहत व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिए गए हैं। यह उनकी जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा भीड़ नियंत्रण के लिए आरपीएफ के साथ अतिरिक्त रेल कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे।
- विनोद भाटिया, डीआरएम अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें