फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार टूटने से बचाने के लिए गलतियां माफ करना जरूरी : चंद्रिका

विज्ञापन
अंबाला सिटी में ब्रह्माकुमरीज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य। प्रवक्ता - फोटो : 1
विज्ञापन
ब्रह्माकुमारीज के कला एवं संस्कृति प्रभाग की ओर से सिटी प्लाजा में कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के 16 कांच घर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवाकेंद्र की ओर से परिवार में सद्भावना की कला विषय पर यह कार्यक्रम सिटी प्लामा में हुआ। कार्यक्रम में अहमदाबाद से आर्ट एंड कल्चर विंग की चेयरपर्सन राजयोगिनी चंद्रिका दीदी ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।
चंद्रिका दीदी ने कहा कि वर्तमान समय में परिवारों को टूटने से बचाने के लिए एक-दूसरे की सराहना करना और गलतियों को माफ कर आगे बढ़ना अनिवार्य है। उन्होंने जोर दिया कि जब हम स्वयं को बदलते हैं, तभी परिवार में सुखद परिवर्तन आता है। करनाल जोन की समन्वयक राजयोगिनी प्रेम दीदी ने संस्थान के स्थापना के 90वें वर्ष की बधाई देते हुए आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन का आधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायक राजयोगी बीके युगरत्न ने गीतों से जनसमूह को प्रभु प्रेम की स्मृति दिलाई। नटराज कला केंद्र के कलाकारों और नन्हे रितविक ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि के तौर पर वीना अग्रवाल ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज की शिक्षाओं का सार जीवन को जीते-जी स्वर्ग बनाना है। कार्यक्रम में डीईओ सुधीर कालरा, सीए ओपी मोंगाया, उद्योगपति रोमिल, अर्चना मनचंदा, मंजुल, पिंकी जग्गी और शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर्स सहित कई समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें