फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रेम नगर में लगे कूड़े के ढेर, नालियां गंदगी से अटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। प्रेम नगर में सफाई नहीं होने से कई जगह पर कूड़े के ढेर लग गए हैं। वहीं सफाई न होने के कारण नालियां भी गंदगी से अट गईं है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। यहां के लोगों का कहना है कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से
विज्ञापन

व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि एक सप्ताह से अधिक समय बीत गया है मगर अभी तक कूड़ा उठान करने वाले कर्मचारी नहीं आए हैं। इस कारण उन्हें कूड़े को दुकानों के आस-पास ही रखना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यहां पर नालियाें की भी नियमित सफाई नहीं होती है। इस कारण जो कूड़ा निकाला होता है वह वापिस नालियों में चला जाता है। इस कारण गंदे पानी की निकासी भी प्रभावित हो रही है।
नहीं उठ रहा कूड़ा
मिठाई दुकान संचालक सरजीत सिंह ने बताया कि यहां पर सड़क का निर्माण तो चल रहा है। मगर अब सफाई व्यवस्था खस्ता हो गई है। बीते एक सप्ताह से कूड़ा उठाने वाले नहीं आए हैं। इसके साथ ही जो नालियों की सफाई करते हैं वे कर्मचारी भी समय पर नहीं आते।
विज्ञापन


एक सप्ताह से भरे पड़े हैं कूड़ेदान
डेयरी संचालक सुखविंद्र सिंह ने बताया कि बीते कई दिनों से कूड़ेदान भरे पड़े हैं। मगर अभी तक कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी उनके क्षेत्र में नहीं आए हैं। इसलिए मजबूरी में उन्हें शहर से दूर डंपिग जोन में कूड़ा डालने जाना पड़ रहा है। ऐसे में उनका काम भी प्रभावित होता है।
-
क्षेत्र में नियमित सफाई कर्मचारी और कूड़ा उठाने में लगाए गए हैं। अगर किसी प्रकार की समस्या है तो उसे दुरुस्त करवा दिया जाएगा। अभी तक इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। -राजकुमार सहायक सैनेटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें