फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से बाहर आए व्यक्ति से फोन और नकदी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे स्टेशन के बाहर शनिवार को तड़के एक व्यक्ति से फोन और नकदी छीन ली गई। पड़ाव थाना पुलिस ने में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के मऊ निवासी बृजेश के अनुसार वह शुक्रवार को बच्चों के साथ लखनऊ से पंजाब के मुबारकपुर जाने के लिए ट्रेन में बैठा था।
विज्ञापन

सुबह करीब चार बजे अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर उतर गया। पत्नी वंदना और बेटी को स्टेशन पर बैठाकर मुबारकपुर जाने के लिए वाहन ढूंढने बाहर आया था। रेलवे अंडरपास के पास दो युवकों ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल छीनने के साथ-साथ जेब में रखे 500 रुपये निकाल लिए। शोर मचाया दोनोें बंधू नगर की तरफ भाग गए। परिवार को मुबारकपुर छोड़ने के बाद वापस आए बृजेश ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें