अंबाला सिटी। पीजीआई की ओर से चलाए जा रहे आईसीएमआर प्रोजेक्ट का अब तीसरा चरण शुरू हो गया है। इसमें आईसीएमआर की टीम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जांच अभियान चलाएगी।
इस अभियान में 16 कर्मचारियों की टीमें गांवों में घर-घर जाकर लोगों में टीबी, बीपी, शुगर और एनिमिया की जांच करेगी।
घर-घर जाकर लोगों की जांच करेगी। इसके बाद जांच रिपोर्ट को पीजीआई भेजा जाएगा। जांच के आधार पर विभाग के आंकड़ों की समीक्षा होगी।
30 गांवों में होगी जांच : प्रोजेक्ट के तहत अंबाला के 30 गांवों में मरीजों की जांच होगी। इस दौरान टीम के सदस्य गांव के क्षेत्र में ही रहेंगे और रोजाना अपनी रिपोर्ट भेजेंगे।
जांच के साथ- साथ मरीजों में इन बीमारियों के कारण का भी पता लगाया जाएगा। इससे विभाग द्वारा चलाई जा रही जांच प्रणाली में सुधार किया जा सके।