फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान उड़ाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी रेलवे स्टेशन पर वीरवार को चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने काबू किया है। पकड़े गए आरोपी यूपी के बांदा जिला कोराखुद गांव निवासी बल्लु पटेल के कब्जे से चोरी के दो स्मार्टफोन, एक ब्रांडेड बैग, कपड़े और दो पहचान पत्र बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी कर्ण सिंह ने बताया कि 5 नवंबर की देर शाम सुरक्षा टीम प्लेटफॉर्म 1-ए पर रुटीन चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान सीमेंट के बेंच पर बैठा एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर अचानक घबरा गया और तेज कदमों से लुधियाना साइड की ओर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए माल गोदाम शेड के पास उसे चारों तरफ से घेरकर काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपनी पहचान यूपी के बांदा जिला कोराखुद गांव निवासी बल्लु पटेल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

सोते यात्रियों को बनाता था निशाना
जांच अधिकारी कर्ण सिंह ने बताया कि सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी बल्लु पटेल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह अंबाला छावनी स्टेशन पर रात के समय रुकने वाली ट्रेनों में चढ़कर सो रहे यात्रियों का सामान और मोबाइल चोरी करता था। बरामद मोबाइल फोन को वह किसी राहगीर या मजदूर को बेचने की कोशिश में था, लेकिन बिल न होने के कारण सौदा नहीं हो पाया। जांच अधिकारी ने बताया कि चोरी की संपत्ति रखने की धारा 317(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अब यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने स्टेशन पर और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें