फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: संपत्ति कर ठीक कराने के लिए निगम के चक्कर काट रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। 2021 में हुए सर्वे के बाद संपत्ति कर आईडी में गलतियां ठीक करवाने के लिए भटक रहे हैं। शहर की ज्यादातर आईडी में सर्वे के दौरान गलती की गई। किसी आईडी में नाम तो किसी में वर्गगज तक गलत हैं।
विज्ञापन

इन गलती को ठीक करवाने के लिए लोग अब निगम के धक्के खाने पर मजबूर हैं। लोगों के हाथों में गलती ठीक करवाते-करवाते कागजों की मोटी फाइल तो बन जाती है लेकिन गलती ठीक नहीं होती। अमर उजाला ने संपत्ति कर आईडी को लेकर पड़ताल की। जिसमें पाया कि निगम कुल 1 लाख 23 हजार संपत्ति आईडी में से महज 31 हजार आईडी ही सत्यापित कर पाया है।
शहर में 2021 में संपत्ति कर आईडी को लेकर सर्वे हुआ था। इस सर्वे में आईडी में गलती की गई। किसी की आईडी में नाम ही नहीं लिखा तो किसी की आईडी में मालिक का नाम गलत लिख दिया। यही नहीं किसी की आईडी में मोबाइल नंबर, पता, वर्गगज सहित अन्य कई तरह की गलती कर दी गई। अब इन गलती को ठीक करवाने के लिए लोग निगम के धक्के खा रहे हैं, क्योंकि किसी को अपनी संपत्ति बेचनी है तो किसी को संपत्ति खरीदनी है। ऐसे में आईडी ठीक होने तक लोग न संपत्ति बेच पा रहे हैं न ही खरीद पा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर निवासी एसएन भट्टी ने बताया कि उनकी आईडी में पता गलत लिखा गया है। निगम की ओर से 14 हजार का संपत्ति कर बनाया गया है। यह कर 2019 से लेना चाहिए, लेकिन 2010 से मांगा जा रहा है। इससे पहले आईडी में नाम नहीं लिखा था। इसका कॉलम खाली छोड़ दिया था। इसके साथ ही क्षेत्र गलत लिख दिया था। इन गलती को वह ठीक करवा चुके हैं। अब संपत्ति कर को लेकर दो वर्ष से निगम में धक्के खा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें