अंबाला छावनी स्थित दुकान में रखी क्रिसमस ट्री को सजाने का सामान। संवाद
अंबाला। क्रिसमस और नववर्ष के आगमन को लेकर बाजारों में तैयारियां शुरू हो गई है। इस दौरान दुकानों में क्रिसमस ट्री से लेकर सांता क्लॉज की ड्रेस, टोपी,रंग-बिरंगी लाइट, घंटियां, रंग-बिरंगे सितारे, झालर, सांता क्लॉज वाले खिलौने तथा गिफ्ट आइटम की भरमार है। लोग बच्चे से लेकर बड़ों तक की सांता क्लॉज की ड्रेस, चॉकलेट और विभिन्न तरह के उपहार खरीद रहे हैं। इसके साथ ही वह एक फीट से लेकर 10 फीट तक के क्रिसमस ट्री की भी मांग कर रहे हैं। यह क्रिसमस ट्री लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है। लोग घर की सजावट के लिए भी सामान की खरीदारी कर रहे हैं।
कारोबारी विशाल ने बताया कि उनके पास सांता क्लाॅज की बच्चों और बड़ों के लिए ड्रेस 120 रुपये से लेकर 500 रुपये में है। इसी तरह से सांता क्लॉक की टोपी जो 20 रुपये लेकर 120 तक है यह कैप बच्चों और बड़ों दोनों के लिए है। क्रिसमस ट्री एक, दो, तीन, चार, पांच और दस फीट तक हैं यह क्रिसमस ट्री 30 रुपये से लेकर 2 हजार रुपये तक मिल रहे हैं। उनके पास जिंगल बेल्स 40 रुपये से 70 और 80 रुपये, स्टीक 40 से लेकर 60 रुपये, उपहार 40 से 100 रुपये, बॉल 40 रुपये से लेकर 70 रुपये, इसके साथ ही सांता क्लॉज का मुखौटा 50 रुपये, 70 रूपये और 130 रुपये में मिल रहा है। लोग इन्हें पसंद भी कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि क्रिसमस ट्री लेकर अन्य सजावटी सामान वह दिल्ली से मंगाते हैं।
अंबाला छावनी स्थित दुकान में रखी क्रिसमस ट्री को सजाने का सामान। संवाद
अंबाला छावनी स्थित दुकान में रखी क्रिसमस ट्री को सजाने का सामान। संवाद