फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मशीनें न चलने से राशन से वंचित हैं लोग, सरकारी डिपो के काट रहे चक्कर

Fri, 12 Sep 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
कृष्णा देवी, अशोक नगर: संवाद
विज्ञापन
अंशु शर्मा
विज्ञापन

अंबाला। टांगरी नदी की जद में बसी कॉलोनियों के सैकड़ों लोग मशीनें नहीं चलने के कारण राशन न मिलने से परेशान हैं। पहले ही लोगों के घरों में घुसे पांच से छह फीट पानी ने सामान के साथ-साथ राशन खराब कर दिया था। अब हालात सुधरने के बाद लोग राशन के लिए सरकारी डिपो के चक्कर काट रहे हैं। राशन वितरण वाली मशीनें अपडेट होने की बात बोलकर लोगों को डिपो से लौटाया जा रहा है। ऐसे में जरूरतमंद परिवारों को काफी परेशानी हो रही है।
वहीं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से बाढ़ जैसे हालात का दंश झेल चुके इन परिवारों को जल्द राशन उपलब्ध करवाने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। उन्हें इंतजार है तो केवल मशीनों के अपडेट होने का। जानकारी के अनुसार 3 सितंबर को पहाड़ों में हुई बारिश के बाद टांगरी नदी उफान पर आ गई थी और 43 हजार क्यूसेक पानी के बहाव की चपेट में आने के कारण टांगरी की जद में बसी कॉलोनियां जलमग्न हो गई थी।
विज्ञापन

दुकानों से उधार राशन लेने को मजबूर परिवार

न्यू लक्की नगर निवासी अंजलि, मनीषा, सोनिया, बिमला और न्यू टैगोर गार्डन निवासी कांता देवी, सुमन लता का कहना है कि आपदा के बाद अब परिवार का पेट भरना तक मुश्किल हो गया है। डिपो से राशन नहीं मिला है तो मजबूरन आसपास की दुकानों से उधार में राशन लेना पड़ रहा है। आटा, चीनी व तेल सभी महंगे दामों में मिल रहा है। विभाग को इसकी कोई वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी।
सभी डिपो में राशन तो पहुंचा पर मशीनों में नहीं चढ़ा

जिलाभर के सरकारी डिपो पर सितंबर माह के राशन की सप्लाई तो हो गई है लेकिन अभी तक यह राशन मशीनों में नहीं चढ़ाया गया है। यहीं कारण है कि रोजाना लोग इन डिपो के चक्कर काट रहे हैं। ज्यादा डिपो के शटर बंद मिलते हैं तो जो खुले हैं वो मशीनों की अपग्रेड होने के लिए बोल रहे हैं। जबकि इन डिपो पर शुरूआत के पहले सप्ताह में ही राशन का वितरण शुरू हो जाता है।
कम से कम उन्हें तो जल्द मिले राशन
अमन नगर निवासी दीपक ने बताया कि पहले घर में पानी घुसने के कारण काफी नुकसान हो गया। अब डिपो से राशन लेने गए तो पता चला कि मशीनें ही नहीं चल रही है। डिपो संचालकों को भी इन मशीनों के चलने का इंतजार है ताकि वह भी समय से राशन बांट सके। कम से कम टांगरी की जद में बसी कॉलोनियों के लोगों को तो राशन जल्द से जल्द उपलब्ध करवाना चाहिए।
बाहरी दुकानों पर महंगा मिल रहा राशन
अमन नगर निवासी फिजो देवी ने बताया कि सरकारी डिपो की जब तक मशीनें नहीं चल रही है तो आधार कार्ड के जरिये प्रविष्टि कर राशन मिलना चाहिए। उन्हें बाहरी दुकानों से महंगा राशन लाने के लिए लोगों को मजबूर होना पड़ रहा है। घरों में पानी घुसने के कारण पहले ही लोग राशन सहित अन्य सामान का नुकसान झेल रहे हैं।
इंतजार करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं
अशोक नगर निवासी कृष्णा देवी ने बताया कि सरकारी डिपो के राशन से काफी सहारा लगता है। डिपो के पास आकर पता चला कि अभी तो मशीन अपडेट का काम चल रहा है। अब राशन मिलने के इंतजार के अलावा कोई चारा नहीं है।

डिपो का सर्वर स्मॉर्ट पीडीएस पर शिफ्ट होने के कारण पूरे हरियाणा में मशीनें बंद है। इन्हें अपग्रेड किया जा रहा है। जल्द ही इन मशीनों के चलने की उम्मीद है। सभी को राशन दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

अपार तिवारी, डीएफएससी, अंबाला

कृष्णा देवी, अशोक नगर: संवाद

कृष्णा देवी, अशोक नगर: संवाद

कृष्णा देवी, अशोक नगर: संवाद

कृष्णा देवी, अशोक नगर: संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें