फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला; जेई की गिरफ्तारी पर अड़े लोग, अब आत्मदाह की तैयारी

Thu, 04 Apr 2024 10:40 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला के नग्गल घड़ौली निवासी तरसेम गौंदिया ने देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। अब इस मामले में जेई की गिरफ्तारी न होने के विरोध में स्थानीय लोगों ने बाजार बंद कर दिया है और आत्मदाह करने के लिए लकड़ियां लगाने में लगे हैं। 
विज्ञापन
आत्मदाह की तैयारी में लगे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला के शहजादपुर क्षेत्र में बिजली विभाग के जेई के सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला अभी शांत होता नहीं दिख रहा। जेई की गिरफ्तारी न होने के विरोध में स्थानीय लोगों ने बाजार बंद कर दिया है और आत्मदाह करने के लिए लकड़ियां लगाने में लगे हैं। इस मामले में एक तरफ तो ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस काे सायं चार बजे तक का अल्टीमेटम दिया था।

विज्ञापन




वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ ही राष्ट्रीय राजमार्ग 72 नारायणगढ़ देहरादून जाम करने को लेकर केस दर्ज कर दिया। इसमें 19 नामजद सहित 50 ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ग्रामीण दो घंटे जाम लगाने के बाद वापस शहजादपुर थाने में पहुंचे। यहां जेई की गिरफ्तारी नहीं होने के गुस्साए लोगों ने फैसला लिया कि यदि कल तक कार्रवाई नहीं हुई तो 11 लोग आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
नग्गल घड़ौली निवासी तरसेम गौंदिया ने देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसी के साथ ही ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का समय आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दिया था। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई और इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने नंबर 72 अंबाला-नारायणगढ़ देहरादून राजमार्ग जाम कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मुख्य सिपाही रामचंद्र की शिकायत लोकसभा चुनाव के संबंध में आचार संहिता की उल्लंघना के तहत 19 नामजद लोगों सहित अन्य 50 के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। वहीं जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। उन्हें एनएच 73 से होकर गुजरना पड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें