रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर पेंशनर्ज ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। संघ
अंबाला सिटी। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर पेंशनर्स ने उपायुक्त कार्यालय पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। संघ ने संसद में मार्च महीने में पास किए पेंशन वित्त विधेयक को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान कुलदीप चौहान और सचिव दयाल सैनी ने किया। उन्होंने कहा कि संसद में पारित वित्त विधेयक के भाग पांच से पेंशनभोगियों में बेचैनी है।