फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गुरु रविदास की प्रतिमा को किया नमन

विज्ञापन
शहजादपुर के पथरेड़ी गांव में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नया गांव कृष्णा काॅलोनी में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कमेटी के सदस्यों ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की और प्रसाद स्वरूप जलेबी वितरित की। इसके उपरांत संगत के लिए लंगर का भी आयोजन किया गया। कमेटी के प्रधान बबली तथा उपप्रधान कुलविंदर सिंह ने गुरु रविदास की प्रतिमा को नमन किया। कार्यक्रम में शेंटी, गज्जी, जोनी, मेजर, हरपाल, भोला, विक्की आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


पथरेड़ी गांव में निकालीं झांकियां

शहजादपुर। खंड के पथरेड़ी गांव में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 649वीं जयंती मनाई गई। इस पावन अवसर पर गांव में भव्य झांकियां निकाली गईं, इसमें सर्व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर सामाजिक समरसता और अटूट भाईचारे का संदेश दिया। झांकी के दौरान बनिया, ब्राह्मण, सैनी, प्रजापत और वाल्मीकि समाज के लोगों ने गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। बनिया समाज के मुकेश गुप्ता, बॉबी गुप्ता, हरीश गुप्ता और संदीप गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने झांकी का स्वागत करते हुए पूरी संगत को चाय व पकौड़ों का प्रसाद वितरित किया, वहीं वाल्मीकि समाज ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए संगत को खीर का भोग लगाया। इस पावन अवसर पर गुरु रविदास सभा के पदाधिकारियों और ग्रामवासियों द्वारा अटूट लंगर भी बरताया गया। संवाद

शहजादपुर के पथरेड़ी गांव में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें