फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: उर्जा मंत्री ने किया एकजुटता का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा, संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने संदेश दिया कि मन चंगा तो कठौती में गंगा यानि हम मन को ठीक कर लें तो सब कुछ हमारे पास बैठे बिठाए आ जाएगा तथा हम जो भी कार्य करें उसे गर्व से करें, यहीं गुरु जी का संदेश हैं। विज रविवार को रविदास जयंती पर रविदास मंदिर में माथा टेकने के बाद श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले ऊर्जा मंत्री ने घसीटपुर गांव स्थित रविदास मंदिर व 12 क्रॉस रोड पर जाटव पंचायत धर्मशाला परिसर स्थित मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और माथा टेका। इस दौरान मंदिर सभा के पदाधिकारियों ने मंत्री को सम्मान की प्रतीक पगड़ी, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन


भक्तों ने उत्साह से मनाई गुरु रविदास जयंती
नारायणगढ़। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के भाई एवं समाजसेवी नंबरदार सुरेश पाल ने अंधेरी और मिर्जापुर काठ गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में गुरु रविदास जी को नमन किया। उन्होंने दोनों गांवों के गुरु रविदास मंदिरों में पहुंचकर माथा टेका। इस मौके पर मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं की ओर से उन्हें सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें