अंबाला कैंट में रेल प्रबंधक कार्यालय के नजदीक यूनियन दफ्तर में बैठक के दौरान मौजूद नवनियुक्त पद
अंबाला। ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे एम्प्लॉइज एसोसिएशन की नई मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर अंबाला मंडल की विभिन्न शाखाओं से आए पदाधिकारियों की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में एसोसिएशन के महासचिव अशोक कुमार तथा जोनल अध्यक्ष प्रेम सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से पवन कुमार मेहरा को मंडल सचिव, ओपी मीणा को मंडल प्रधान, दविंदर कुमार को कोषाध्यक्ष, जोगिंदर कुमार को कार्यकारी प्रधान तथा मनोज को अतिरिक्त मंडल सचिव नियुक्त किया गया। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने तथा सामाजिक एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में एसोसिएशन के मंडल सचिव पवन कुमार मेहरा ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, अतिथियों तथा विभिन्न शाखाओं से आए प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि नई मंडल कार्यकारिणी संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।
अंबाला कैंट में रेल प्रबंधक कार्यालय के नजदीक यूनियन दफ्तर में बैठक के दौरान मौजूद नवनियुक्त पद