फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: साइक्लोथान में देशभक्ति के गीतों से भरा जोश

विज्ञापन
अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम के बाहर साइक्लोथोन में नशा मु​क्ति के गीतों की प्रस्त
विज्ञापन
अंबाला। साइक्लोथोन 2.0 रैली सोमवार सुबह कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हो गई। अंबाला कैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम के बाहर रैली के रवाना होने से पुलिस विभाग के ऑर्केस्ट्रा बैंड ने भी गीतों के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

इसमें दिल दिया है जान भी देंगे... और न नशा करों न वार करों, करना है तो प्यार करों... और मुश्किल से मिलता है जीवन क्या तुमको नहीं पता...आदि गीतों से देश भक्ति का जोश भरा। साथ ही नशे से दूर रहने का संदेश दिया। सुबह 8 बजे अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. ब्रह्मजीत ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में खिलाड़ियों के अलावा समाजसेवियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और नशे से दूर रहने व लोगों को जागरूक करने का भी संकल्प लिया। हॉकी कोच अमनदीप को शहजादपुर से अंबाला कैंट तक रैली में शामिल होने पर नई साइकिल दी गई। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष मंदीप राणा ने रैली का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

तीसरे दिन कुरुक्षेत्र के लिए हुई रवाना : साइक्लोथॉन यात्रा के सफलतापूर्वक आयोजन करवाने वाले अधिकारियों व अन्य को स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित भी किया गया। बता दें कि शनिवार को यमुनानगर से रैली अंबाला के नारायणगढ़ आने के बाद पंचकूला चली गई थी। रविवार को पंचकूला से शहजादपुर, साहा से होते हुए अंबाला कैंट पहुंची थी।
अंबाला कैंट स्टेडियम के होस्टल में रात्रि ठहराव के बाद रैली सुबह कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुई। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी राजबीर रंगा, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्य, राजकीय कॉलेज अंबाला छावनी के प्राचार्य देशराज बाजवा, डीएसपी अंबाला कैंट रमेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें