अंबाला सिटी। अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में ओपीडी और चिकित्सकों के कमरों में भी रोशनी कम रहती है। इससे मरीजों की आंखों पर असर पड़ रहा है। ओपीडी में सिर्फ पुराने समय की टयूब वाली लाइटें लगी हुई हैं।
इन लाइटों से प्रर्याप्त मात्रा में रोशनी नहीं मिल पाती है।इसका सबसे अधिक असर नेत्र रोगियों पर होता है। कम रोशनी के क्षेत्र से जब मरीज बाहर जाते हैं तो मरीजों को तेज रोशनी के कारण परेशानी होती है। मंगलवार को अस्पताल में निरीक्षण करने आई कायाकल्प की टीम ने भी सुझाव दिए थे और अस्पताल में पर्याप्त रोशनी बढ़ाने के निर्देश दिए थे।
नियमों के अनुसार अस्पताल में रोशनी के लिए एलईडी का प्रावधान होता है। जिससे मरीजों को सही तरीके से दिखाई दे सके। जबकि अस्पताल में अभी भी टयूब लाइटें लगी हुई हैं। ओपीडी कक्ष में कई स्थान ऐसे हैं जहां पर पूरी रोशनी नहीं पहुंच पाती है। एलईडी पैनल लगवाने के लिए अस्पताल में प्रर्याप्त इंतजाम नहीं है।अब विभाग को अपने स्तर पर इसका इंतजाम करना होगा।