फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जाम से पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ के यात्री परेशान

विज्ञापन
संतोष
विज्ञापन
- छावनी बस अड्डे पर भटकते रहे यात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। पंजोखरा में उपजे विवाद और पुलिस कार्रवाई के विरोध में सिख समाज के लोगों ने अंबाला-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग और अंबाला-चंडीगढ़ मार्ग जाम कर दिया। देखते ही देखते हाईवे पर दोनों और वाहनों की कतारें लग गईं जिससे लोग परेशान हो गए।
प्रदर्शन का सबसे ज्यादा असर परिवहन सेवाओं पर देखने को मिला। हाईवे जाम होने की वजह से अंबाला से पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश की ओर जाने तथा वहां से आने वाली सभी बसों का संचालन ठप हो गया। इसके कारण छावनी बस अड्डे पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान यात्री दो से तीन घंटे तक बसों का इंतजार करते नजर आए। बस नहीं मिले पर कई यात्री रेलवे स्टेशन का रुख करने लगे, वहीं सैंकड़ों यात्री बस अड्डे पर ही फंसे रहे और परेशान होते रहे।
विज्ञापन



बस नहींं मिली, अब ट्रेन का सहारा
यूपी के बदायूं निवासी संतोष ने बताया कि वह ट्रेन से अंबाला आए उन्हें जालंधर जाना था लेकिन बस नहीं आने के कारण वह डेढ़ घंटे से परेशान हो रहे हैं। अब सोच रहे हैं कि दोबारा ट्रेन से जालंधर जाएंगे।

दो घंटे से नहीं आई बद्दी की बस
बरेली निवासी नथूसा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर से आए और उन्हें बद्दी जाना था, लेकिन दो घंटे हो गए हैं, बस के बारे में जानकारी नहीं मिल रही।

ढाई घंटे से परेशान हैं
पिंजौर निवासी आदित्य ने बताया कि वह मिठापुर स्थित अंबाला इंजीनियरिंग काॅलेज का छात्र है। वह काॅलेज से आया और उसे घर जाना था लेकिन पता चला कि राजमार्ग जाम है। बसों की आवाजाही बंद है, वह ढाई घंटे से परेशान हैं।

पूछताछ केंद्र से नहीं मिल रही सही जानकारी
छावनी निवासी रमन सिंह ने बताया कि उन्हें निजी काम के लिए चंडीगढ़ जाना था लेकिन एक घंटे से वह परेशान हो रहे हैं, पूछताछ केंद्र से भी सही जानकारी नहीं मिल रही
विज्ञापन


दो घंटे से हो रहे परेशान
डेराबस्सी निवासी मोंटी ने बताया कि उन्हें पटियाला जाना था, और तीन बजे से परेशान हो रहे हैं, पता चला है कि दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा है। लगता नहीं हैं कि वह पटियाला पहुंच पाएंगे या नहीं।

बेटी के पास चंडीगढ़ जाना था
- यूपी के शामली निवासी आशीष कुमार ने बताया कि उन्हें चंडीगढ़ में बेटी के पास जाना था। वह तीन घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं और परेशान हो रहे हैं।

अंबाला-अमृतसर और अंबाला चंडीगढ़ राजमार्ग जाम के कारण बंद पडे़ हैं, इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- नरेश, निरीक्षक एवं इंचार्ज, बस स्टैंड छावनी

संतोष

संतोष

संतोष

संतोष

संतोष

संतोष

संतोष

संतोष

संतोष

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें