फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: यात्रियों की मांग, प्रीमियम ट्रेनें रोजाना चलाई जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। फिरोजपुर सहित चंडीगढ़ व कटरा से संचालित वंदे भारत का संचालन सप्ताह के छह दिन किया जा रहा है और बुधवार को तीन वंदे भारत सहित चंडीगढ़ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी का संचालन बंद रहता है।
ऐसे में चार प्रीमियम ट्रेनों के साथ बंद रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस परेशानी को इन प्रीमियम ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों ने रेल मंत्री सहित मंडल रेल प्रबंधक के साथ साझा किया है ताकि बुधवार को भी चार में से दो या तीन प्रीमियम ट्रेनों का संचालन आरंभ हो सके। दो वंते भारत का संचालन शुक्रवार व मंगलवार को होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला से ट्रेन में सफर करने वाले गुरुप्रीत सिंह, अमृत पाल, मनोज, रजत व विनोद आदि ने बताया कि वो काम के सिलसिले में अक्सर दिल्ली जाते रहते हैं, लेकिन बुधवार को जब भी उन्हें दिल्ली जाना होता है तो छह वंदे भारत में से मात्र दो 22488 अमृतसर-दिल्ली और 22448 अंब अंदौरा-नई दिल्ली ही संचालित होती हैं और इनका समय भी सुबह 11:34 बजे और दोपहर 3:53 बजे है। इसके अलावा चंडीगढ़ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 12046 शताब्दी एक्सप्रेस भी रद्द रहती है, इसके बाद कोई भी प्रीमियम ट्रेन दिल्ली के लिए नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें