फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण के डर से टिकट रद्द करा रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण का असर अब ट्रेनों पर नजर आने लगा है। सर्दी के सीजन में छुट्टियां मनाने और बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए पहाड़ी क्षेत्रों में भ्रमण करने वाले लोग इस बार यात्रा से बच रहे हैं। इस कारण कालका की तरफ चलने वाली ट्रेनों में बुकिंग कम हो गई है। वहीं यात्री शिमला की टिकट भी रद्द करा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिमला सहित अन्य दूर-दराज क्षेत्रों की लगभग 20 से 25 टिकटें रोजाना रद्द हो रही हैं। जहां दो दिन पहले ट्रेनों में वेटिंग की संख्या 50 के पार थी, अब उन्हीं ट्रेनों में खाली सीटें नजर आ रही हैं। टिकट रद्द कराने वालों में वे लोग ज्यादा हैं, जिन्होंने घूमने-फिरने के लिए टिकट बुक कराए थे। दूसरी ओर, छावनी जंक्शन से मुंबई, भोपाल, गुवाहाटी, कामाख्या, जम्मूतवी, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा व बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग टिकट ही मिल रही है। इसके अलावा अनारक्षित टिकटों में भी पहले के मुकाबले बिक्री में गिरावट आई है।
सफर से परहेज
आरक्षण केंद्र पर मौजूद रोहित, गौरव, हरकिरत आदि ने बताया कि हर साल सर्दी के सीजन में शिमला सहित गोवा व मुंबई के भ्रमण पर जाना पसंद करते थे। वहां जाने के लिए कई माह पहले टिकट बुक करवा लेते थे, लेकिन इस बार बढ़ते कोरोना के मामलों के कारण घर पर ही रहना पसंद किया। छावनी जंक्शन की बात करें तो यहां 2 आरक्षण खिड़कियां हैं। कोरोना संक्रमण से पहले जहां प्रतिदिन औसतन 300 से 500 टिकट बुक होती थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से टिकट बुकिंग का आंकड़ा 100 से 200 के बीच रह गया है।
विज्ञापन

शिमला जाने वाली ट्रेनों में सीटों की स्थिति
रेल मोटर कार नंबर 72451, शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस 52451, हिमालयन क्वीन 52455, कालका-शिमला एक्सप्रेस 52453 व कालका-शिमला 52457 में सफर के लिए आगामी दिनों में सीटें खाली हैं।
कुछ फर्क पड़ा
कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले कुछ दिनों से टिकट रद्द हो रहे हैं जोकि अभी नाममात्र हैं। बिहार, यूपी व मुंबई की तरफ जाने वाली ट्रेनों में लोगों को वेटिंग टिकट मिल रही है। संक्रमण की वजह से शिमला की तरफ जाने वाली ट्रेनों में कुछ सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

-हरि मोहन, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें