फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आठ मिनट ठहराव के बाद चलती शताब्दी में चढ़ने की कोशिश, यात्री का फिसला हाथ

Wed, 07 Jan 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी के आने पर प्लेटफार्म पर तैनात विभागीय कर् - फोटो : कोहरे के बीच लाइट जलाकर गुजररा बाइक सवार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। आठ मिनट पहले चंडीगढ़ से चलकर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 पर पहुंची शताब्दी में के स्टेशन से रवाना होते समय एक यात्री के ट्रेन में चढ़ते हुए हाथ फिसलने से हादसा टल गया। घटना मंगलवार दोपहर उस समय हुई, जब ट्रेन नंबर 12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी दोपहर 12:39 बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म-1 पर पहुंची और आठ मिनट के ठहराव के बाद निर्धारित समय 12:47 बजे नई दिल्ली की तरफ रवाना हुई।
कोच में चढ़ते समय यात्री ने हैंडल पकड़ने की कोशिश की तो उसका हाथ फिसल गया। उसी समय ट्रेन में तैनात गार्ड ने यात्री को लड़-खड़ाते हुए देखा तो तुरंत ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए और ट्रेन रुक गई। लगभग एक मिनट के बाद ट्रेन को सुरक्षित गंतव्य की तरफ रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

- शनिवार रात को चंडीगढ़ स्टेशन पर हुआ था हादसा
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात को हादसा हो गया था। ट्रेन में सवार होने वाली सवारियों ने आरोप लगाए थे कि शताब्दी के लोको पायलट ने समय से पहले ही ट्रेन चला दी और इस कारण कई सवारियों को चोट लग गई। सेक्टर-36 निवासी सुरेद्र सिंह की शिकायत पर जीआरपी ने शताब्दी के लोको पायलट के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है, वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अंबाला मंडल के रेल प्रबंधक विनोद भाटिया के निर्देश पर तीन सदस्यीय कमेटी जांच कर रही है। इस मामले में लोको पायलट, सह लोको पायलट, ट्रेन गार्ड, स्टेशन मास्टर और लॉबी के लगभग 15 कर्मचारियों से पूछताछ की गई है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार करके मंडल रेल प्रबंधक के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी ताकि मामले में नियमानुसार कार्यवाही हो सके।
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रविवार रात को हुए हादसे के बाद चौकसी बढ़ा दी गई है। वहीं प्रीमियम ट्रेनों शताब्दी और वंदे भारत में तैनात लोको पायलट और गार्ड आदि को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं कि वो ट्रेन के प्लेटफार्म पर ठहराव और संचालन के दौरान केबिन के दरवाजे पर रहेंगे और यात्रियों के कोच में सवार होने के बाद ही हरा सिग्नल देंगे। इस दौरान बीच रास्ते के मुख्य स्टेशनों पर भी स्टेशन अधीक्षक सहित वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों को भी चौकस रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में हुई घटना के बाद प्रीमियम ट्रेनों में तैनात स्टाफ को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो, वहीं यात्रियों को भी हिदायत दी गई है कि वो चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश न करें ताकि हादसा न हो।
एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें