फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्सल चुराने वाला कर्मचारी सीसीटीवी में कैद, पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला शहर। बलदेव नगर में इंस्टाकार्ट ऑफिस से पिछले एक सप्ताह में चोरी होने वाले पार्सल मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। लगातार चोरी हो रहे महंगे पार्सल को लेकर जब हब इंचार्ज ने अपने स्तर पर सीसीटीवी कैमरों को बारीकी से खंगाला तो एक कर्मचारी भी दोषी पाया गया। हब इंचार्ज ने बलदेव नगर थाने में शिकायत देकर आरोपी कर्मचारी प्रिंस के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उधर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

हब इंचार्ज सतबीर सिंह ने बताया कि बलदेव नगर में इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का ऑफिस है। पिछले कई दिनों से महंगे पार्सल गायब हो रहे थे। जब उसने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो ऑफिस का लड़का प्रिंस ही पार्सल चोरी करता हुआ दिखाई दिया। प्रिंस दूसरों रूट के पार्सल की चोरी करता था। पिछले कई दिनों का ऑफिस का रिकॉर्ड भी खंगाला है, जिसमें काफी सारे पार्सल गायब मिले। एक लिस्ट तैयार करके पुलिस को सौंप दी है। जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंस निवासी काजीवाड़ा अंबाला शहर को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायालय के आदेश पर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें