फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दरभंगा-जननायक एक्सप्रेस में सीटों पर सामान रखकर कब्जा कर रहे पैंट्री कर्मी

Sat, 23 Aug 2025 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म छह पर आई जननायक एक्सप्रेस के जरनल कोच की ​खिड़कियों के 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। ट्रेनों में तैनात किए गए मिनी पैंट्री कर्मी नियमों की अवहेलना करते हुए सीटों पर सामान रखकर कब्जा कर रहे हैं। एक बार फिर यह खेल दरभंगा से अमृतसर के बीच चलने वाली जननायक एक्सप्रेस में शुरू हो गया है, इससे ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन में 22 कोच लगे हैं, लेकिन एक कोच की 15 से 20 सीटों पर पैंट्री कर्मचारियों ने रेल नीर सहित अन्य खाने पीने का सामान रखा हुआ है।

रेल मंत्री सहित डीआरएम को शिकायत
शुक्रवार रात को भी ट्रेन लगभग 9 बजे अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म छह पर आई थी। जब ट्रेन में सवारियों ने चढ़ने की कोशिश की तो देखा कि एक कोच में आधे से ज्यादा सीटों पर पैंट्री कर्मचारियों ने सामान रखा हुआ है। जब कुछ यात्रियों ने इस पर आपत्ति जताई तो पैंट्री कर्मचारी उनसे दुर्व्यवहार करने लगे, इसके बाद ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों ने सामान सहित कोच की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी और इसे आगामी कार्यवाही के लिए रेल मंत्री सहित अंबाला मंडल रेल प्रबंधक को भेज दिया।
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी कार्रवाई, नहीं सुधरे हालात
ट्रेन नंबर 15211 व 12 दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा में सीटों पर सामान रखकर कब्जे की शिकायत पहले भी कई बार हो चुकी है। पूर्व में पैंट्री संचालक पर रेलवे ने 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। इस संबंध में अंबाला मंडल के अधिकारियों ने भी कई बार ट्रेन में छापामारी करते हुए अनधिकृत ब्रांड का पानी भी पकड़ा था। इस संबंध में आईआरसीटीसी को भी लिखित में रिपोर्ट बनाकर भेजा गया था।

जननायक एक्सप्रेस में मिनी पैंट्री का संचालन आईआरसीटीसी के निर्देश पर होता है। यात्रियों की शिकायत के संबंध में एक बार फिर पत्र लिखकर आईआरसीटीसी को जानकारी दी जाएगी ताकि नियमों की अवहेलना करने वाले पैंट्री संचालक पर कार्यवाही हो सके।
विज्ञापन

- नवीन कुमार झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म छह पर आई जननायक एक्सप्रेस के जरनल कोच की खिड़कियों के 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें