फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रेन में यात्रियों से पैंट्री कर्मी कर रहे दुर्व्यवहार तो टीटीई भी अनधिकृत टिकट पर वसूल रहे सुविधा शुल्क

विज्ञापन
ट्रेन नंबर 14887 में सुविधा शुल्क के संबंध में यात्री द्वारा रेल मंत्री को भेजी गई ​​​​शिकायत। 
विज्ञापन
अंबाला। ट्रेन में यात्रियों से पैंट्री कर्मी दुर्व्यवहार कर रहे हैं। टिकट चेकिंग में तैनात कर्मी भी सुविधा के नाम पर शुल्क वसूल रहे हैं। ऐसी ही दो शिकायतें यात्रियों की तरफ से रेलमंत्री सहित रेलवे बोर्ड और मंडल प्रबंधक को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

दोनों मामलों को रेलवे ने गंभीरता से लिया है और शिकायतों पर उचित कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग के पास भेज दिया है। इसमें एक शिकायत ट्रेन में पैंट्री मैनेजर ने दुर्व्यवहार और मारपीट की है जो अब आईआरसीटीसी को भेजी है, क्योंकि ट्रेनों में पैंट्री की देख-रेख का जिम्मा रेलवे ने आईआरसीटीसी के सुपुर्द किया है। जबकि टिकट निरीक्षक से जुड़ी शिकायत की जांच मंडल स्तर पर वाणिज्य विभाग के अधिकारी कर रहे हैं। अब यह देखना है कि दोनों ही मामलों में क्या कार्रवाई होती है।
पहला मामला
पहला मामला ट्रेन नंबर 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस है जोकि लुधियाना रेलवे स्टेशन पर हुआ। इसमें पैंट्री कर्मी पर 10 रुपये की कॉफी 20 रुपये में बिना बिल के देने के आरोप लगाए गए हैं। वहीं विशाल नामक यात्री ने पैंट्री कर्मी पर मारपीट के आरोप भी लगाए है। चूंकि घटना लुधियाना रेलवे स्टेशन पर हुई थी तो अब इस मामले को डीआरएम फिरोजपुर के पास भेजा गया है, वहीं आईआरसीटीसी को भी अंबाला मंडल की तरफ से जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

दूसरा मामला
राजस्थान के फलोदी निवासी मनोज पुरोहित ने बताया कि नाै मार्च को वो ट्रेन नंबर 14887 में सवार हुआ था। उसे हरिद्वार से बीकानेर तक जाना था। लेकिन अंबाला से उसकी ट्रेन में कंफर्म सीट थी। जल्दबाजी में वो बिना टिकट के ही ट्रेन में सवार हो गया और उसने मामले की पूरी जानकारी ट्रेन में तैनात टीटीई को भी दी। रात लगभग 10 बजे टीटीई उसके पास आया और बोला कि जुर्माने के साथ उसका टिकट बनेगा तो वो चार हजार रुपये दे दे। उसने तीन हजार रुपये नकद और एक हजार रुपये टीटीई के साथ आए एक व्यक्ति के फोन पर ऑनलाइन डाल दिए। जब उससे टिकट मांगी तो टीटीई ने धमकी दी कि वो उसे अगले स्टेशन पर उतार देगा और बिना रसीद दिए ही वो चला गया।
वर्जन
इसमें एक मामला फिरोजपुर मंडल से संबंधित था जोकि आईआरसीटीसी सहित उन्हें आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रेन नंबर 14887 में हुए मामले की जांच शिकायत के आधार पर की जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद ही इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।

ट्रेन नंबर 14887 में सुविधा शुल्क के संबंध में यात्री द्वारा रेल मंत्री को भेजी गई शिकायत। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें