फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वामन द्वादशी मेले में किया पालकी पूजन, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Thu, 04 Sep 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
मुलाना में आयोजित शोभा यात्रा के दौरान शामिल भगवान वामन जी की पालकी। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव धाम गौरी ताल मंदिर में मंदिर कमेटी द्वारा भगवान वामन द्वादशी का प्रसिद्ध मेला धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। बुधवार सुबह मंदिर प्रांगण में अनुज श्यान द्वारा ध्वजारोहण किया गया, वहीं राजन गुप्ता द्वारा पालकी पूजन कराया गया जबकि मुलाना सरपंच प्रवीन कुमार ने रिबन काट कर मेले का शुभारंभ किया। बैंड बाजों के साथ मंदिर कमेटी ने शोभायात्रा का आयोजन किया। इसे नरेंद्र बिलमा और ब्लॉक समिति चेयरमैन रवि शेर ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
भव्य शोभा यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। मंदिर कमेटी सदस्यों द्वारा शोभायात्रा में स्पेशल बैंड का विशेष रूप से प्रबंध किया गया था। इस अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। मंदिर भवन की शोभा देखते ही बन रही है। वामन द्वादशी का मेला देखने के लिए आसपास के गांवों के लोगो में विशेष उत्साह है। दो दिवसीय मेले में आस-पास गांवों के सैंकड़ों लोग वामन भगवान जी की पालकी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भजन संध्या से श्रद्धालुओं को करेंगे निहाल
कमेटी प्रधान राजीव बंसल ने बताया कि परंपरा बन चुके इस मेले को बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है । इस दौरान निर्मोही म्यूजिक ग्रुप भजन संध्या से श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे। इसका शुभारंभ सुमेर चंद धीमान द्वारा किया जाएगा। दो दिवसीय वामन द्वादशी मेले में 4 सितंबर शाम को मंदिर में मेले पर भव्य आयोजन होगा। मेले के दौरान शिव धाम गौरी ताल मंदिर को लाइटों से जगमग किया जाता है। 4 सितंबर की शाम को मेले में बतौर मुख्यातिथि पूर्व विधायक संतोष चौहान सारवान और वशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा महिला प्रदेश कार्यकारी सदस्य मोनिका कालड़ा, पूर्व सरपंच नरेश चौहान, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश सचिव कर्मचंद गुज्जर शिरकत करेंगे

मुलाना में आयोजित शोभा यात्रा के दौरान शामिल भगवान वामन जी की पालकी। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें