अंबाला। छावनी के राजकीय पीजी महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। निबंध लेखन में बीए फाइनल की पलक प्रथम, एमए पंजाबी का छात्र हर्ष द्वितीय, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा रजनी तृतीय रही। पोस्टर मेकिंग में बीए राजनीति विज्ञान ऑनर्स छात्रा आंचल भाटिया प्रथम, बीए फाइनल ईयर की छात्रा सलोनी व कोमल संयुक्त रूप से द्वितीय और बीए ऑनर्स राजनीति विज्ञान प्रथम वर्ष की छात्रा शाहिस्ता खातून ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के छात्र प्रदीप कुमार प्रथम, बीए ऑनर्स राजनीति विज्ञान प्रथम वर्ष के वंश वर्मा द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष की छात्रा कोमल तृतीय रही। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में कॉलेज प्राचार्य संजय शर्मा व उप प्राचार्य डॉ. देशराज बाजवा ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक अजय चौहान रहे। कार्यक्रम का संचालन राजनीतिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र कुमार दुबला ने किया।
निर्णायक मंडल में प्रो. गुरविंद्र सिंह, प्रो. शगुन आहूजा, प्रो. नायब सिंह, प्रो. रविकांत, प्रो. हर्दिश कौर, प्रो. तरसेम, प्रो. लकी वर्मा, प्रो. नेहा रानी, प्रो. ममता रानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।