अंबाला सिटी। आयुवर्ग-11 स्कूल खेल प्रतियोगिता कैरम में राज्य स्तर पर खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान जीता। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अंबाला सुधीर कालड़ा ने अपने कार्यालय में विशेष मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। सुधीर कालड़ा ने बच्चों के हुनर को सराहते हुए उनके अध्यापकों और कोच प्रवेश रानी जेबीटी राजकीय प्राथमिक स्कूल मोती नगर और अनिल कुमार जेबीटी राजकीय प्राथमिक स्कूल तीन बी की प्रशंसा की। इसमें सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी खेल अंबाला साहिल सचदेवा का योगदान भी सराहनीय रहा। उन्होंने बच्चों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। राज्य स्तर पर प्रथम रहे इन खिलाड़ियों में राजकीय प्राथमिक पाठशाला मोती नगर से अरहान व सुमित, दर्शन अकादमी से रेहांश, पुलिस डीएवी से सार्थक भाटिया और सीबी स्कूल से काका ने पूरे राज्य में जिला अंबाला का नाम रोशन किया।